See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 22:44:10

स्वयं सेविकाओं ने किया जागरूकता अभियान, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

स्वयं सेविकाओं ने किया जागरूकता अभियान, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। बसंती देवी डिग्री कॉलेज देवली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम नत्थू घड़ी में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं ने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात की तथा समाज में लिंग भेदभाव, भ्रूण हत्या और लड़कियों की शिक्षा से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।


स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीणों को इन सामाजिक समस्याओं से निपटने के लिए विभिन्न सुझाव दिए और उन्हें सरकारी योजनाओं और प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने लोगों से लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी समान रूप से शिक्षित करने की अपील की, ताकि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिल सके।


शिविर के द्वितीय सत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज भटौना के पूर्व प्रधानाचार्य तूफैल अहमद ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लड़कियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मविश्वास ही एक लड़की को सशक्त बनाते हैं।


बसंती देवी ग्लोबल स्कूल देवली की प्रधानाचार्य सीमा तोमर ने समाज में बढ़ते साइबर अपराधों पर चर्चा की और छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सतर्क रहकर और तकनीकी जानकारी के साथ छात्राएं ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर खतरों से सुरक्षित रह सकती हैं।


कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को संवारने का काम करती है। उन्होंने समाज की प्रगति के लिए महिलाओं के शिक्षित होने को अनिवार्य बताया।


कार्यक्रम का संचालन मुस्कान सैफी ने किया और अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेम कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में संदीप सिंह, आदेश, हरेंद्र सिंह, शिखा और रामकुमार शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।


इस जागरूकता अभियान ने ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके महत्व के प्रति जागरूक किया और समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगाई।