See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 22:39:58

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सराय छबीला इकाई का अभिनंदन समारोह

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सराय छबीला इकाई का अभिनंदन समारोह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सराय छबीला इकाई का अभिनंदन समारोह आज बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुनील रामा और नरेश गोयल जिला अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा कि व्यापारी हमेशा एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें, क्योंकि एकता में शक्ति है। सराय छबीला की इकाई में जो उत्साह और एकता दिखाई दी, वह निरंतर बनी रहनी चाहिए। प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी असामाजिक तत्वों से डरने के बजाय उनका मुंह तोड़ जवाब देंगे। विशिष्ट अतिथि सुनील रामा ने व्यापारियों से अपील की कि वे सम्मान की गरिमा बनाए रखें और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे व्यापारी की छवि खराब हो।


जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने सराय छबीला के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। कोतवाली देहात के प्रेमचंद शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अगर कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


कार्यक्रम में सराय छबीला इकाई ने प्रदेश, जिले और नगर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल ने सराय छबीला के व्यापारियों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र और पुष्प भेंट किए। अंत में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सराय छबीला इकाई को जनपद की विशिष्ट इकाई के रूप में सम्मानित किया और सम्मान पत्र दिए।


इस मौके पर सराय छबीला प्रधान मुकेश कुमार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की समस्त टीम का सराय छबीला पधारने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख समाचार पत्रों के पत्रकार, जिला उपाध्यक्ष सचिन गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष कपिल गोयल, नगर महामंत्री विशाल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अभय चंद्र, जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल, सुमित मित्तल, नवीन बंसल और सराय छबीला इकाई के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।