See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 22:30:24

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने रानी पद्मावती नृत्य नाटिका, सरस्वती वंदना, पंजाबी नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस मौके पर विभिन्न छात्राओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में मिस फेयरवेल ख्याति चौधरी, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर प्रिया, क्यूटेस्ट स्माइल फुर्शिम, स्मार्टनेस अरीबा, 10वीं की टॉपर्स शिफा, और 12वीं की टॉपर्स इरम नाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, हिंदी शिरोमणि पुरस्कार इरम नाज और कंचन को प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के अंत में, समस्त स्टाफ, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, उप प्रबंधक शिखर भारद्वाज, राजेश शर्मा, वीर बहादुर सिंह, गरिमा पांडे, इंदु सिंह, ललित राणा, तृप्ति गुप्ता, पूजा शर्मा, यासमीन इफ्तिखार, फिजा और सुनीता वर्मा समेत अन्य अधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।