See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 22:29:23

स्वयं सेविकाओं द्वारा बुजुर्ग अशिक्षित महिलाओं को अक्षर ज्ञान देने की पहल

स्वयं सेविकाओं द्वारा बुजुर्ग अशिक्षित महिलाओं को अक्षर ज्ञान देने की पहल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। बसंती देवी डिग्री कॉलेज देवली के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम नत्थू घड़ी में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेविकाओं ने एक अनूठी पहल शुरू की। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने गांव की अशिक्षित महिलाओं और बुजुर्गों को अक्षर ज्ञान कराया और उन्हें अपने नाम को हस्ताक्षर के रूप में लिखना सिखाया। इसके साथ ही, गांव के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से साक्षरता के महत्व को भी समझाया गया।


शिविर के द्वितीय सत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया चौबीसा महाविद्यालय मुहाना के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें एक निश्चित लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि एक लक्ष्य निर्धारित करने से हम उसे आसानी से हासिल कर सकते हैं और अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंती देवी शिक्षण संस्थान देवली के सी. ई. ओ. अंकुर तेवतिया ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें अनुशासन का महत्व सिखाती है, जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।


कार्यक्रम के अंत में कॉलेज सचिव राजकुमार सिंह एडवोकेट और कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर ममता श्रीवास्तव ने शिविर का औचक निरीक्षण किया और स्वयं सेविकाओं के कार्यों की सराहना की।


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नेम कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, शिखा, संदीप, आदेश, रामकुमार शर्मा सहित ग्रामवासी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अशना ने किया।