See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 22:28:12

बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता: "ऑपरेशन कन्विक्शन" में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माना

बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता: "ऑपरेशन कन्विक्शन" में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माना

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलन्दशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और 30,000 रुपये के जुर्माने की सजा दिलवायी है। यह मामला 2016 का है, जब अभियुक्त सुन्दर ने अपने गांव के निवासी सतीश कुमार की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद थाना सिकन्द्राबाद में हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया और इसके बाद "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत अभियोजन कार्यवाही की गई। इस दौरान 11 गवाहों की गवाही ली गई, जिससे अभियुक्त को दोषी पाया गया। न्यायाधीश श्री मंजित सिंह ने 17 फरवरी 2025 को अभियुक्त सुन्दर को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास और 30,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री मनुराज सिंह और श्री प्रवीण राणा का योगदान महत्वपूर्ण रहा। बुलन्दशहर पुलिस की यह बड़ी सफलता है, जो प्रभावी पैरवी के माध्यम से सुनिश्चित की गई।