See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 21:22:10

मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए पुलिस की पहल

मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए पुलिस की पहल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शासन के निर्देशानुसार 17 फरवरी 2025 को मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना और उन्हें सुरक्षित, सम्मानित तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करना था।


पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी, जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102, साथ ही आत्मरक्षा के टिप्स भी साझा किए। इस दौरान उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया गया।


अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर भी जानकारी प्रदान की गई।