See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 21:18:11

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने महाकुंभ में लिया स्नान, भगवान परशुराम जी से लिया आशीर्वाद

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने महाकुंभ में लिया स्नान, भगवान परशुराम जी से लिया आशीर्वाद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत ने जिला बुलंदशहर में सक्रिय और तेजस्वी पंडित शैलेंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में महाकुंभ में स्नान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अनिल बढ़ाना जी के शिविर में भगवान परशुराम जी के दर्शन किए गए और यज्ञशाला में बढ़ाना जी से मुलाकात की गई।


इस अवसर पर पंडित शैलेंद्र शर्मा जी, संजय शर्मा जी, उनकी पत्नी श्रीमती पूनम शर्मा जी, पंकज शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी देवी, भाई रामकुमार जी, और छोटे भाई हरेंद्र जी को सम्मानित किया गया। बढ़ाना जी के शिविर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया, जिसके लिए सभी ने आभार व्यक्त किया।


स्नान के लिए संगम की ओर प्रस्थान करने के बाद पंडित शैलेंद्र शर्मा जी ने भगवान परशुराम जी से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की और गंगा मैया से कृपा की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने भगवान भोले बाबा और माता पार्वती से अपनी भक्ति बनाए रखने की कामना की। सभी ने भगवान परशुराम जी की जयकार की और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख-शांति की कामना की।