See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 21:12:42

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया जिला कार्यालय पर संगठन का विस्तार

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया जिला कार्यालय पर संगठन का विस्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 16 फरवरी 2025, रविवार को जिला कार्यालय पर व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए एक भव्य सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी ठाकुर पृथ्वीराज सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी ने किया। सभा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया और उपस्थित व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई।


जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने व्यापारियों को फूलमाला पहनाकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने शपथ ली कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि व्यापारी संगठित रहेंगे, तो किसी भी प्रकार की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी का शोषण या उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा और संगठन हर समय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।


कार्यक्रम में जिला संरक्षक विनोद चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रईस अब्बासी, जिला कोषाध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र चौधरी, युवा नगर अध्यक्ष तुषार अग्रवाल, जिला मंत्री यशपाल चौधरी, मुकुल गोयल, रमन शर्मा, साजिद गाजी, आदिल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष गुफरान गाजी, जिला उपाध्यक्ष पप्पन खान, सदस्य नीरज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कमल अरोरा, हरीश अरोरा, सत्यवीर चौधरी, निशांत भारद्वाज, राहुल डेरी, पवन अग्रवाल, हाजी रिजवान, मुनेश कुमार, प्रदीप गिरी, हरिश्चंद्र लोधी, नीरज गोस्वामी, केडी गोस्वामी, अमित चौधरी और पप्पू सैनी सहित नगर के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट और भव्य भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभा को व्यापारियों ने अत्यंत भावनात्मक और शानदार बताया और कार्यक्रम की सफलता के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।