See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-17 20:35:22

बुलंदशहर में फूड पॉइजनिंग से दो दर्जन छात्राएं बीमार, स्याना सीएचसी में भर्ती

बुलंदशहर में फूड पॉइजनिंग से दो दर्जन छात्राएं बीमार, स्याना सीएचसी में भर्ती

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बुकलाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की करीब दो दर्जन छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। छात्राओं की हालत अचानक बिगड़ने पर उन्हें स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम स्याना और विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।


जानकारी के अनुसार, विद्यालय की छात्राओं का एक ग्रुप दिल्ली टूर पर गया था। टूर से लौटते समय रास्ते में एक ढाबे पर रुककर छात्राओं ने भोजन किया। भोजन के कुछ समय बाद ही छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। स्थिति गंभीर होती देख शिक्षकों ने उन्हें तुरंत स्याना सीएचसी में भर्ती कराया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति को स्थिर करने के प्रयास किए। चिकित्सकों के अनुसार, सभी छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई हैं, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।


घटना की सूचना पाकर एसडीएम स्याना और विद्यालय स्टाफ अस्पताल पहुंचे और छात्राओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और अभिभावकों को भी सूचित किया गया।


इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भोजन के स्रोत की जांच की जा रही है।