See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:34:04

अनीता यादव को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनने पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने दी बधाई

अनीता यादव को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनने पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने दी बधाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

रामघाट/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। वार्ड नंबर 44 से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं अनीता यादव को एटा के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने बधाई दी।


गौरतलब है कि बुलंदशहर के वार्ड नंबर 44 से दिवंगत सुरेश चंद यादव की पत्नी अनीता यादव को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुना गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह व उनके पुत्र युवा नेता प्रमोद कुमार यादव ने एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।


मुलाकात के दौरान राजू भैया ने अनीता यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह जनता का विश्वास और परिवार की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि अनीता यादव अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगी।


इस दौरान परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि अनीता यादव की निर्विरोध जीत क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और जनता के विश्वास को दर्शाती है।