See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:33:35

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर उठी आवाज

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर उठी आवाज

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर/हापुड़ (हितेश शर्मा)। दिनांक 16 फरवरी 2025 को हापुड़ जिले के पटना में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का किसानों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन ने किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने घोषणा की कि अंकित सिंघल को हापुड़ जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है और उनकी खेती अब घाटे का सौदा बन चुकी है। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये, गेहूं का 3000 रुपये, बाजरा और मक्का का 3500 रुपये, अड़हल, मूंग, चना, मसूर का 8000 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 5000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।


इसके साथ ही उन्होंने किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने और किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग की। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि पूर्व सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद की जाए और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाए।


पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। संगठन ने सरकार से मांग की कि रजिस्टर्ड पत्रकारों को 20,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाए और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए।


बैठक में 500 से अधिक किसान उपस्थित रहे। इस दौरान ठाकुर सुनील सिंह, संजय कुमार एडवोकेट, चौधरी इसरत अली, प्रेम सुंदर शर्मा, रोहित तोमर, कुलदीप शर्मा, विष्णु दत्त त्यागी, बंटी सिंह लोधी, ठाकुर संगीता सिंह, नीतू सिंह, सुमित जादौन खेड़ा, अफजाल, रवि सोलंकी, राजेश उपाध्याय, दौस मोहम्मद, पवन त्यागी, मौ. असलम, हरजीत भाटी और राजकुमार अवाना सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।


बैठक के अंत में किसानों ने एकजुट होकर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया और अपनी समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।