See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:33:06

चौधरी नरेंद्र सिंह की माता जी का अंतिम संस्कार संपन्न, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

चौधरी नरेंद्र सिंह की माता जी का अंतिम संस्कार संपन्न, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र राजा और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह की माता जी के स्वर्गवास के उपरांत मस्तराम श्मशान घाट, अनूपशहर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।


अंतिम संस्कार से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चौधरी नरेंद्र सिंह को कांग्रेस की विरासत सौंपने के प्रतीक रूप में पार्टी ध्वज भेंट किया। इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी सियोपल सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पारस शर्मा, शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि और नगर अध्यक्ष सलाम खान मौजूद रहे।


इसके अलावा एडवोकेट सलाद शर्मा, राजेश शर्मा और अंबरीष वर्मा सहित अन्य नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और कांग्रेस परिवार की ओर से इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहेंगे।


शोकसभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।