See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:32:34

उत्तर प्रदेश में होगा बदलाव, सपा की बनेगी सरकार: सांसद इकरा हसन

उत्तर प्रदेश में होगा बदलाव, सपा की बनेगी सरकार: सांसद इकरा हसन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कैराना की सांसद इकरा हसन ने बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात कहते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जताया। डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब अली और अन्य पदाधिकारियों ने सांसद इकरा हसन का स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और युवाओं में सांसद से मिलने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


सांसद इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव की लोकप्रियता को देखते हुए जनता 2027 में बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है।


केंद्र सरकार के हाल ही में पेश किए गए बजट पर सांसद ने कहा कि यह बजट जनता को गुमराह करने वाला है, इसमें आम लोगों के लिए कुछ भी फायदेमंद नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार केवल आंकड़ों का खेल दिखाकर जनता को भ्रमित कर रही है।


महाकुंभ को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार मौत के आंकड़े छिपा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।


सांसद इकरा हसन ने बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों को समाजवादी पार्टी के खाते में लाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह यहां दोबारा आएंगी और सपा को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।


इस अवसर पर महासचिव विजय त्यागी, हाजी अख्तर, हाजी खालिद सिद्दीकी, अमरपाल सिंह, वर्षा सिंह प्रधान सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।