See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:31:59

भारतीय किसान यूनियन मातृ भूमि की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

भारतीय किसान यूनियन मातृ भूमि की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। अंसारी रोड स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन मातृ भूमि की मासिक पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और समाधान की रणनीति तय की गई।


बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दानवीर प्रधान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सर्वेश राणा और जिला अध्यक्ष कासिम अली ने कहा कि जल जीवन मिशन के चलते गांवों में सड़कों की हालत खराब हो गई है और मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।


बैठक में आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने बताया कि फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं और किसान परेशान हैं। तहसील स्तर पर खतौनी और घरौनी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार और ब्लॉक कार्यालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई।


बैठक में शुगर मिलों द्वारा किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने मिल प्रशासन से समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की और इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दानवीर प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री सर्वेश राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार गिरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चौधरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. रियाज उर्फ राजू भाई, जिला अध्यक्ष कासिम अली, जिला महामंत्री फैसल मालिक, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ फाजिल बादशाह, युवा जिला अध्यक्ष जलाल भाटी सहित अनेक किसान नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।