See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:31:23

बुलंदशहर में पीडीए जन पंचायत का आयोजन, संविधान व समाजहित पर हुई चर्चा

बुलंदशहर में पीडीए जन पंचायत का आयोजन, संविधान व समाजहित पर हुई चर्चा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। ब्लॉक बुलंदशहर में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री ऋषिपाल सिंह ने की और संचालन चौधरी चंद्रपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, ने किया। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने समाज, संविधान और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।


बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, श्री मतलूब अली ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी है, लेकिन कुछ शक्तियां समाज को बांटने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज 85 प्रतिशत की आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।


प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, श्री फिरे सिंह प्रजापति ने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को बदलने की साजिश रच रही है, जिसे रोकना आवश्यक है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।


पूर्व प्रधान कासिम भाई ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिससे ग्रामीण और श्रमिक वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी को संगठित होना होगा।


प्रदेश सचिव महिला सभा, श्रीमती समिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को अधिकार और सम्मान संविधान के तहत बाबा साहेब ने दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान को छोड़कर किसी भी धार्मिक ग्रंथ में महिलाओं को उचित स्थान नहीं दिया गया। ऐसे में महिलाओं को एकजुट होकर पीडीए से जुड़ने की आवश्यकता है।


ब्लॉक अध्यक्ष हाजी साकिर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ही पीडीए समाज के हितों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीडीए समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।


पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने एक स्वर में संविधान व समाजहित की रक्षा का संकल्प लिया।