See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:28:33

बुलंदशहर टोल बैरियर तोड़कर भागा ट्रक, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश

बुलंदशहर टोल बैरियर तोड़कर भागा ट्रक, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। नेशनल हाईवे 34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बीती शाम एक ट्रक चालक ने बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़ दिया और ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। टोल कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया, लेकिन इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। आरोपी के साथी मौके पर पहुंचे और टोल कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए उन्हें ट्रक से कुचलने की कोशिश की।


टोल प्लाजा के मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि लेन नंबर तीन में एक ट्रक चालक ने बूम बैरियर तोड़ दिया और तेज गति से ट्रक लेकर भागने लगा। कर्मचारियों ने फौरन पिकेट लगाकर वाहन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच जोखाबाद निवासी एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचा और टोल मैनेजर व कर्मचारियों से बहस करने लगा। युवक ने दबंगई दिखाते हुए पिकेट हटवा दिया, जिसके बाद ट्रक चालक ने कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि, सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए।


टोल मैनेजर ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर कुछ लोग टोल पर दबंगई दिखाते हैं और बिना शुल्क चुकाए वाहन निकालने का प्रयास करते हैं, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।


सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर पर ट्रक चालक अमित समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।