See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:19:23

शिव शक्ति मंदिर में निर्धन कन्या विवाह समारोह का आयोजन 26 फरवरी को

शिव शक्ति मंदिर में निर्धन कन्या विवाह समारोह का आयोजन 26 फरवरी को

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव शक्ति मंदिर, ग्राम सीकरी, लखावटी-खानपुर रोड, जिला बुलंदशहर में एक भव्य निर्धन कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्र चेतना मिशन एवं शिव शक्ति मंदिर सीकरी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


समारोह में उन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा जो अत्यंत अभावग्रस्त, अनाथ या निर्धन परिवारों से आती हैं। इस आयोजन में विवाह की समस्त आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें प्रीतिभोज, वस्त्र, आभूषण, टेंट, बारात और विवाह से संबंधित सभी अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।


नवविवाहित दंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक वस्तुएं भी उपहारस्वरूप भेंट की जाएंगी। इनमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं दी जाएंगी। फर्नीचर में डबल बेड, गद्दे, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी-मेज और रसोई में उपयोग होने वाले 51 बर्तन, डिनर सेट आदि शामिल हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स में टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, प्रेस और दीवार घड़ी दी जाएगी।


इसके अतिरिक्त, दूल्हा-दुल्हन के लिए वस्त्र, घड़ियां, मेकअप किट, साड़ियां, कपड़े, गिफ्ट पैक और धार्मिक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए जाएंगे।


संस्था के सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है ताकि जरूरतमंद बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिल सके।


यह आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और दान की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।