See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 20:16:14

बुलंदशहर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू

बुलंदशहर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में 26 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पीठाधीश आचार्य मंजीत धर्मध्वज जी के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में महापीठ के सेवादारों ने महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।


इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को विशेष बनाने के लिए आचार्य मंजीत धर्मध्वज जी द्वारा श्रद्धालुओं को दिव्य चार मुखी रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। गुरुजी ने बताया कि यह रुद्राक्ष विशेष रूप से अभिमंत्रित किया गया है और इसे धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक उन्नति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष अत्यंत लाभकारी होता है, क्योंकि इसे धारण करने से मस्तिष्क की ग्रहणशीलता बढ़ती है और ज्ञान अर्जन में सहायक होता है।


गुरुजी ने आगे बताया कि यह रुद्राक्ष नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक शक्तियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। इससे बुद्धि, वाणी और एकाग्रता का विकास होता है। साथ ही, व्यक्ति को धर्म, अर्थ और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है।


महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर गुरुजी द्वारा राष्ट्र और विश्व कल्याण के लिए दिव्य रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। महापीठ में सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 70 सेवादारों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


सेवादारों ने महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। भक्तगण बड़ी संख्या में इस पावन अवसर पर महापीठ में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और चार मुखी रुद्राक्ष को धारण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।