See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 19:54:06

महिला सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महिला सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर के तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु 'मिशन शक्ति' विशेष अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कल्याण सिंह लॉ कॉलेज, खानपुर, तहसील स्याना में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपभोक्ता फोरम बुलंदशहर के अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह ने की।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. लोकेश कुमार एडवोकेट, श्री मुन्ने खां (नायब तहसीलदार स्याना), श्री प्रवेंद्र सिंह (एडीजीसी, बुलंदशहर), पूर्व प्रधानाचार्य श्री शादीराम शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री पंकज कुमार जौहरी, श्री समीर खान अहमद खान और थाना खानपुर की एसआई साधना सिंह उपस्थित रहे।


सत्र के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान ने महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है और लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव प्रतिबंधित है।


महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिसमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1091 (घरेलू हिंसा सहायता), 181 (महिला आपातकालीन सहायता) और 15100 (निःशुल्क विधिक सहायता) शामिल हैं। साथ ही, यह भी बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे सीधे राष्ट्रीय या राज्य महिला आयोग को शिकायत भेज सकती हैं।


वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कई कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिसमें दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित कानून शामिल थे। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है और इस पर सख्त सजा का प्रावधान है।


कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को धन्यवाद दिया गया।


अंत में, पूर्णकालिक सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (न्याय कक्ष संख्या-07), शहजाद अली ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी प्रतिभागियों और कॉलेज प्रशासन को धन्यवाद दिया और महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेने में संकोच न करें।