See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 19:52:03

2027 में सपा की बनेगी सरकार: अर्चना पांडे

2027 में सपा की बनेगी सरकार: अर्चना पांडे

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर जिले में शिकारपुर और डिबाई विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।


अर्चना पांडे ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद जनता के हित में कोई ठोस काम नहीं किया गया है। महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।


राष्ट्रीय महासचिव ने विश्वास जताया कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां जनहितकारी हैं और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जनता को सपा की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराएं।


बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अर्चना पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करना है और 2027 का चुनाव इसी लक्ष्य को पूरा करने का माध्यम बनेगा।