See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 19:37:04

औरंगाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक: 9 वर्षीय बच्ची पर हमला, गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक: 9 वर्षीय बच्ची पर हमला, गंभीर रूप से घायल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कस्बे औरंगाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ताजा मामला रविवार को मोहल्ला शहीदगढ़ी में सामने आया, जहां एक 9 वर्षीय बालिका पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीदगढ़ी निवासी वसीम की पुत्री आरजू उर्फ अल्लो (9 वर्ष) रविवार को अपने घर के सामने मड़ैया के एक खेत में खेल रही थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता झपट्टा मारकर बच्ची पर टूट पड़ा। कुत्ते ने उसे कई जगहों पर काट खाया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुन