See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-16 19:36:34

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक सुनहरा बौद्ध विहार में आयोजित की गई। इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष डब्बू प्रधान ने किया।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी इंजीनियर डी.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी।


इस मौके पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष डब्बू प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी भारत विकास, मंडल सचिव प्रियंका गौतम, जिला उपाध्यक्ष गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री वीर सिंह गौतम, मंडल संगठन सचिव शेखर गौतम और सत्यदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई और सामाजिक न्याय, शिक्षा व संविधानिक अधिकारों की जागरूकता के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और समर्पण की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।