See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 12:17:40

न्याय यात्रा को तिमारपुर में कामयाब बनाने पर आभार जताया आदेश भारद्वाज ने

दिल्ली न्याय यात्रा को चरम पर पहुंचाने और यात्रा के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है

नई दिल्ली । दिल्ली न्याय यात्रा को चरम पर पहुंचाने और यात्रा के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। करावल नगर जिले की सभी विधानसभाओं से यात्रा गुजर चुकी वहां अपने इन्हीं कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजई और धन्यवाद करने के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा इन्हें चाय पर आमंत्रित कर अपने कार्यकर्ताओं को आगे के लिए भी तैयार रहने के लिए आगाह किया जा रहा है। इसी तरह की एक धन्यवाद बैठक तिमारपुर विधानसभा में भी की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने की। इस बैठक में कांग्रेस सचिव जितेन्द्र सिंह बघेल, जिला आब्जर्वर डॉ पी के मिश्रा उपस्थित रहे। इस धन्यवाद बैठक का आयोजन जिला महासचिव वीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष बलजीत शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की बुनियाद उसके कार्यकर्ता होते हैं और अपने इन्हीं कार्यकर्ताओं के बूते आज कांग्रेस देश की बड़ी और मजबूत पार्टी बनी हुई है। इन्हीं कार्यकर्ताओं ने यात्रा के संदेश को लोगो तक पहुंचाया जिसके चलते लोग अपने घरों से निकल रहे है और अपनी समस्याओं को श्री देवेंद्र यादव जी के सामने रख रहे हैं। लोग आज भी शीला जी की कांग्रेस सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। और लोग चाहते हैं कि फिर से कांग्रेस की सरकार आए और उनको परेशानियों से निजात मिले। क्योंकि झूठ और पाखंड के दम पर सत्ता हथियाने वाले लोगो ने दिल्ली की जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। ये लोग न ही ढंग की सड़कें दे पा रहे हैं, ना साफ पीने का पानी से प रहे हैं। जो दिल्ली कभी क्लीन दिल्ली ग्रीन दिल्ली की टैग लाइन के साथ चमकती थी उस दिल्ली को आज कूड़े के ढेर में तब्दील कर देश का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया है। उन्होंने भाजपा के सातों सांसदों की कार्यशैली की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपाई सांसद पोस्टरबाजी के अलावा कहीं दिखाई नहीं देते। जिन लोगों को यह लोग घोटाले में शामिल बताते हैं कुछ दिन बाद उन्हीं लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। कैलाश गहलोत इसका ताज़ा उदाहरण है। आरोप प्रत्यारोप लगाने के अलावा इनको जनता के मुद्दे कभी नजर नहीं आते। लेकिन इस बार जनता ऐसे दोगले लोगों को उखाड़ फेंकने का मूड बना चुकी है। और इसबार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस धन्यवाद बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, रेखा रानी, अंकित प्रधान, वीर सिंह प्रधान, भगत चौहान, रामकिशन चौहान, चुन्नी लाल, एस के अग्रवाल, सुंदर पाल, रवि कुमार, कुशल पाल चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, सविता चौधरी, साधना शर्मा, जगमोहन चौहान, प्रेम सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, युद्धवीर चौहान, शेखर चौहान, नरेंद्र चौहान, श्याम सिंह चौहान, ब्रह्म सिंह चौहान, अशोक चौहान, वरुण, राजेंद्र प्रजापति, दीपक ज्ञान सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता और ग्राम समाज कल्याण से जुड़े लोगो ने शिरकत की।