See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-08 07:47:47

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी

इस दिन जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ हापुड़ डा. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि 10 फरवरी को सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष के आयु के बच्चों और किशोरों को यह दवा खिलाई जाएगी। इस दिन जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।