See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 12:16:31

दिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, केजरीवाल ने किया ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि दिल्ली में आज से 80 हजार और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी।

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि दिल्ली में आज से 80 हजार और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि साल 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी तब दिल्ली में 3 लाख 32 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी। इसमें पिछले 9 सालों में सवा लाख पेंशन और जोड़ी गई हैं। फिलहाल दिल्ली में करीब साढ़े चार लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। केजरीवाल ने यहां एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अब दिल्ली के 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी। कई साल से ये पेंशन बंद थी। लंबे समय से ये मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि 60 से 69 साल के बुजुर्गों को अभी दो हजार रुपये पेंशन मिलती है जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 मिलते हैं। ये पेंशन देश में सबसे ज्यादा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने श्रवण कुमार की तरह दिल्ली के बुजुर्गों के लिए काम किया है। एक के बाद एक दिल्ली के रुके हुए काम शुरू हो रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई हैं। बुजुर्गों की पेंशन काफी समय से रुकी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के काम रोकने के लिए केंद्र और भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, क्योंकि जो काम वे दिल्ली के लोगों के लिए कर रहे थे, वो भाजपा अपने किसी राज्य में नहीं कर पा रही थी लेकिन दिल्ली के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा का षड्यंत्र फेल हो गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जेल से बाहर आ गए और एक के बाद एक दिल्ली के रुके हुए काम वो शुरू हो रहे हैं। इसी क्रम में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल जब छोटे मुकदमे में जेल में थे तब तक दिल्ली के बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई थी। अब केजरीवाल के बाहर आते ही रुकी हुई पेंशन बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन शुरू हाेते ही ऑनलाइन वेबसाइट पर 10 हजार नए आवदेन आए हैं।