See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:47:05

2027 में समाजवादी पार्टी बनाएगी सरकार – अर्चना पांडे

2027 में समाजवादी पार्टी बनाएगी सरकार – अर्चना पांडे

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा लोहरा में पीडीए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडे ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद जनता को कोई लाभ नहीं मिला है। सरकार की नीतियां विफल साबित हुई हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।  


अर्चना पांडे ने दिल्ली विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह नकार दिया और आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर उसकी सरकार बनाई। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और प्रदेश में बदलाव की लहर आएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।