See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:46:27

किसानों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे - प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह

किसानों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे - प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में 3 फरवरी से किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को यह यात्रा बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में पहुंची, जहां किसानों, गरीब मजदूरों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर किसान सम्मान पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और किसान शामिल हुए।  


मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर वार्ता की जाएगी। इस वार्ता में किसान आयोग के गठन, किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी, किसान दुर्घटना भत्ता एक करोड़ रुपये, किसानों की बिजली पूरी तरह माफ करने जैसी प्रमुख मांगें रखी जाएंगी।  


जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने 11 फरवरी को किसानों, मजदूरों और व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनूप बाबा, गौरव नागर, देवन जी, सुजीत यादव, अजीत यादव, ओमप्रकाश मास्टरजी, अनुज पोसवाल, पूजा शर्मा, अन्नू सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।