See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:44:25

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त नगर प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त नगर प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर कोतवाली में नवनियुक्त नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।  


प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और पुलिस का सकारात्मक रवैया व्यापारियों को भयमुक्त व्यापार करने में सहायक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सकारात्मक रहते हैं। जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि व्यापारी हमेशा प्रशासन का सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा, साथ ही प्रशासन से भी सही कार्यों में सहयोग की अपेक्षा रखता है।  


जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का नवनियुक्त नगर प्रभारी निरीक्षक से परिचय कराया। इस अवसर पर नगर कोतवाल धर्मेंद्र राठौर ने आश्वासन दिया कि व्यापारी सुरक्षा और उचित कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।  


इस मौके पर विशेष रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला सचिव सुमित माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष अमित बहल, जिला महामंत्री युवा संचित एलाइंस, जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल, जितेंद्र गोयल, अशोक बंसल, शिवेन गोयल, पियूष बंसल, नवीन बंसल, रॉबिन अग्रवाल, विश्वास सिंघल आदि मौजूद रहे।