See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:43:48

नवदीप संस्था महासचिव फुरकान सुल्तानी की पत्नी के निधन पर नगर में शोक

नवदीप संस्था महासचिव फुरकान सुल्तानी की पत्नी के निधन पर नगर में शोक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। गुलावठी नगर के मोहल्ला शराफतुल्ला निवासी मोहम्मद फुरकान सुल्तानी की पत्नी नसीम बानो का लंबी बीमारी के बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।  


फुरकान सुल्तानी नवदीप संस्था से जुड़े हुए पदाधिकारी हैं और नगर में समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी पत्नी नसीम बानो पिछले कई दिनों से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्र की नमाज के बाद पंचपीर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में रिश्तेदारों के अलावा नगर के कई सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।