See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:42:38

नई मंडी पैंठ मार्ग के निर्माण को मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा कार्य

नई मंडी पैंठ मार्ग के निर्माण को मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा कार्य

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर के नई मंडी पैंठ मार्ग की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने इसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने बताया कि इस मार्ग की दुर्दशा के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग पशु पैंठ की ओर जाता है और विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और अन्य महत्वपूर्ण रास्तों को जोड़ता है।  


नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने शासन से बजट की मंजूरी दिलवाई है। सड़क निर्माण कार्य मार्च माह में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, नगर की अन्य टूटी सड़कों के लिए भी शासन से बजट स्वीकृत कराने की प्रक्रिया जारी है।  


इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस मार्ग के पुनर्निर्माण की स्वीकृति को लेकर नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय बताया जा रहा है।