See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:38:20

ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को थाना अहार पुलिस ने 15,000 रुपये वापस दिलाए

ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को थाना अहार पुलिस ने 15,000 रुपये वापस दिलाए

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। जनपद बुलन्दशहर के थाना अहार पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाकर एक सराहनीय कार्य किया है। दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को ग्राम चरौरा निवासी विक्रम गिरि पुत्र रघुवीर गिरि ने 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी कि फोन-पे के माध्यम से उनके खाते से 15,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। शिकायत मिलते ही थाना अहार की साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय हुई और अथक प्रयासों के बाद ठगी गई पूरी राशि वापस आवेदक के बैंक खाते में जमा करवाई गई।  


राशि वापस मिलने पर आवेदक विक्रम गिरि ने थाना अहार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क करते हुए अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता नंबर, पिन, ओटीपी, सीवीवी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।