See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 22:37:43

ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की ट्रॉली व ट्रैक्टर बरामद

ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की ट्रॉली व ट्रैक्टर बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलन्दशहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पहासू पुलिस ने 07 फरवरी 2025 को अभिसूचना के आधार पर सोमना रोड स्थित आम के बाग से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की गई एक ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।  


गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम आलिम पुत्र नवी शेर है, जो ग्राम ऐकरी, थाना महुआखेड़ा, जनपद अलीगढ़ का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की ट्रॉली और एक स्वराज ट्रैक्टर बरामद किया, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 01 फरवरी 2025 को थाना पहासू क्षेत्र स्थित खाद्य बीज भंडार से ट्रॉली चोरी की थी। इस मामले में थाना पहासू में पहले से मुअसं- 32/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था, जिसमें अब बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।  


अभियुक्त आलिम का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उस पर थाना जवां, जनपद अलीगढ़ में हत्या से जुड़े मुअसं- 31/16 धारा 201/302 भादवि, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ में मारपीट और दंगा फैलाने के मुअसं- 1476/17 धारा 147/148/323/504 भादवि, थाना महुआखेड़ा, जनपद अलीगढ़ में महिला से अभद्रता सहित अन्य धाराओं में मुअसं- 233/22 धारा 147/148/323/354/452/504/506 भादवि तथा थाना पहासू, जनपद बुलन्दशहर में मुअसं- 32/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज है।  


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना पहासू प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार और हेड कांस्टेबल सिद्धार्थ यादव शामिल थे।