See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 21:44:38

अवैध शस्त्र तस्कर रिजवान अंसारी पर NSA की कार्रवाई

अवैध शस्त्र तस्कर रिजवान अंसारी पर NSA की कार्रवाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त कुख्यात तस्कर रिजवान अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। रिजवान अंसारी पुत्र जरीफ पेंटर, निवासी मौहल्ला शेख साहिबान, छोटा हकीम, कस्बा व थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर, दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में पूर्व में जेल जा चुका था। हाल ही में 26 दिसंबर 2024 को जमानत पर रिहा होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में जश्न मनाया था, जिसमें अवैध शस्त्रों से हवाई फायरिंग, ढोल बजवाने और पटाखे चलाने जैसी घटनाएं हुईं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के बाद थाना खुर्जा नगर में रिजवान अंसारी के खिलाफ मुअसं-1240/24 धारा 191(1), 125, 288 बीएनएस व 07 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  


इसके बाद पुलिस ने 27/28 दिसंबर 2024 की रात रिजवान अंसारी और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उनके पास से दो अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, सात अवैध तमंचे और एक वाहन बरामद किया गया। वर्तमान में अभियुक्त जिला कारागार बुलंदशहर में निरुद्ध है और वह जमानत पर बाहर आने का प्रयास कर रहा था, जिसे देखते हुए थाना खुर्जा नगर पुलिस ने 5 फरवरी 2025 को रिजवान अंसारी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की और जिला कारागार में ही उसे तामील कराया गया।  


रिजवान अंसारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों की तस्करी और आयुध अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में उसके खिलाफ थाना खुर्जा नगर में धारा 307/324 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2024 में उस पर कई अन्य मामले दर्ज किए गए, जिनमें थाना खुर्जा देहात, थाना क्राइम ब्रांच द्वारका दिल्ली, थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर और थाना खुर्जा नगर में आयुध अधिनियम के तहत गंभीर धाराएं शामिल हैं।  


पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा बनी रहे।