See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 21:41:18

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आगामी 10 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस अभियान के प्रभारी ने कृमि मुक्ति दिवस पर की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।  


बैठक में बताया गया कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और एनीमिया नियंत्रण में मदद मिलेगी। सभी स्कूलों की उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से मैपिंग कराई जा चुकी है और आवश्यक मात्रा में एलबेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।  


जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने निर्देश दिए कि 10 फरवरी को सभी स्कूलों में नामांकित बच्चों को 100% एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गोली खाली पेट नहीं खिलाई जाए, बल्कि लंच के बाद ही दी जाए और यदि किसी बच्चे को कोई परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर को सूचित किया जाए।  


उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्हें कृमिनाशक दवा अवश्य खिलाएं। यह अभियान वर्ष में दो बार चलाया जाता है, जिससे बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सके। बैठक में सीडीओ श्री कुलदीप मीना, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।