See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-07 21:39:50

आगरा के बटेश्वर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत सम्पन्न

आगरा के बटेश्वर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत सम्पन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

आगरा। बटेश्वर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद पंचायत को संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन के कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पंचायत में राम अवतार को युवा जिला अध्यक्ष आगरा, दिनेश सूबेदार को जिला सचिव, अजीत सिंह को तहसील अध्यक्ष बाह और लक्ष्मीकांत शर्मा को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया।  


पंचायत में फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष नीरज यादव, आगरा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश सचिव महादेव गोस्वामी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, आशु ठाकुर, राजेंद्र सिंह जादौन समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार से उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। पंचायत में किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आगे की रणनीति तय की गई।