See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-06 22:57:43

सिकन्द्राबाद पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा और कारतूस बरामद

सिकन्द्राबाद पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा और कारतूस बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 5-6 फरवरी 2025 की रात पुलिस टीम द्वारा गुलावठी अण्डपास पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और बाइक को तेज़ी से मोड़कर ग्राम कांवरा की ओर भागने लगे।


पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान अनस पुत्र रहीश निवासी मौ0 भाटियावाड़ा, थाना सिकन्द्राबाद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकन्द्राबाद भेजा गया है।


गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अनस थाना सिकन्द्राबाद पर दर्ज मुअसं 50/2025 में वांछित था। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। 


गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं 118/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 


गिरफ्तारी में सहयोग देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार सोलंकी, उ0नि0 शिवम कुमार, उ0नि0 विपुल कुमार, उ0नि0 अमित पटेरिया, है0का0 भूपेन्द्र कण्डू, है0का0 कुलदीप अहलावत, का0 प्रदीप कुमार और का0 राहुल कुमार शामिल थे।