See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-06 22:57:11

छिनैती के आरोपी दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल, चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद

छिनैती के आरोपी दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल, चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ककोड़ पुलिस ने 5 फरवरी 2025 को झाझर- दनकौर रोड पर चेकिंग के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो छीने हुए मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक, और एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।


अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना ककोड़ पर मुअसं- 48/25 धारा 304(2) बीएनएस में धारा 317(2), 317(5) बीएनएस और 3/4/25 शस्त्र अधिनियम की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में ललित (पुत्र रंजीत, निवासी ग्राम बुर्ज, थाना ककोड़, बुलंदशहर) और शिवम (पुत्र रनपाल सिंह, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर) शामिल हैं। इन अभियुक्तों ने 29 जनवरी 2025 को थाना ककोड़ क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना ककोड़ पर मुअसं- 48/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। 


बरामद की गई मोटरसाइकिल को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 109/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।


अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है, जिनमें थाना ककोड़ और थाना खुर्जा नगर में पहले भी मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 गुरुवचन सिंह, उ0नि0 मनेन्द्र सिंह, का0 अरुण कुमार और का0 अशोक दीक्षित शामिल थे।