See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-06 22:41:36

व्यापारी सुरक्षा फोरम अनूपशहर की नई कार्यकारिणी का गठन

व्यापारी सुरक्षा फोरम अनूपशहर की नई कार्यकारिणी का गठन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में व्यापारी सुरक्षा फोरम अनूपशहर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त जी की सलाह पर अनूपशहर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 


संगठन के संरक्षकों में सर्वश्री अभय गर्ग, श्री राजकुमार जिंदल, श्री बृजेश नागल, श्री राजू गिरी और श्री राजू अग्रवाल का नाम शामिल किया गया। मार्गदर्शक मंडल में श्री अवधेश खलीफा जी, श्री राशिद गाजी जी, श्री मुकेश गर्ग, श्री इंद्रमणि वार्ष्णेय जी, और श्री सौरभ गौंड को स्थान दिया गया। 


संगठन के अध्यक्ष के रूप में श्री गोविंद अग्रवाल, महामंत्री के रूप में श्री प्रसून वार्ष्णेय, और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अजय गोयल जी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा, उपाध्यक्ष के पद पर श्री वयाशीराम, श्री विनय सोती, श्री दीपांशु गर्ग, श्री वेद प्रकाश खटीक, श्री गोपाल तिवारी, श्री अंकुर सिंह सरदार और श्री चंचल शर्मा को चुना गया। 


मंत्री के रूप में श्री राहुल वाल्मीकि, श्री ललित गोयल, श्री कौशल सैनी, श्री भरत वर्मा, श्री प्रशांत वर्मा, श्री शील अग्रवाल और श्री संजय गुप्ता जी को जिम्मेदारी दी गई। नगर मीडिया प्रभारी के रूप में श्री अनुराग अग्रवाल की नियुक्ति की गई। 


इसके अतिरिक्त, जिला मंत्री श्री पराग गर्ग (सभासद) को प्रमोशन देकर वरिष्ठ जिला मंत्री बनाया गया।