See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-06 22:39:59

शिकारपुर विधान सभा के ग्राम रिशालू में PDA की मीटिंग आयोजित

शिकारपुर विधान सभा के ग्राम रिशालू में PDA की मीटिंग आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में आज शिकारपुर विधान सभा के ग्राम रिशालू में PDA की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।


बैठक में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें हाजी अख्तर, मनीष शर्मा, प्रेमवीर फिरे सिंह, प्रजापति चौधरी चन्द्रपाल, राजकुमार बधेल, सगीर भाई, नवीन बधेल, सुरेंद्र पाल, शर्व वतती पाल, अरविंद बाल्मीकि, लोकेश प्रजापति, जयराम सैनी सहित अन्य लोग शामिल थे। बैठक में PDA के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।