See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-06 22:36:58

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी के साथ धौलाना बस स्टैण्ड के निकट भाजपा के कैंप कार्यालय पर जनता दरबार आयोजित किया। इस दरबार में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिनकी सुनवाई कर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।  


विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर जाकर कई समस्याओं का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र उनके लिए परिवार जैसा है, और उनकी सेवा उनकी प्रथम प्राथमिकता है।  


कैंप कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, महामंत्री अनुराग तोमर, उपाध्यक्ष परमानंद सैनी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डॉ. शोभा आनंद, उमा चौधरी, सभासद गगन प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु सैनी, सभासद सुनील सैनी, मन्नू पंडित, शोभित गर्ग, हिमांशु गोयल, सैय्यद आजम, दीपक गोयल, मोहम्मद नासिर, महेश वर्मा, मोहित जैन, अजय तेवतिया, नानक सैनी, खेमचंद सैनी, गणेश कुमार, संस्कार सैनी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।