See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-06 22:32:16

नेहरू युवा केंद्र बुलंदशहर द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

नेहरू युवा केंद्र बुलंदशहर द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। नेहरू युवा केंद्र बुलंदशहर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।  


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति मित्तल, विशेष अतिथि जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित और जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कबड्डी (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक वर्ग), एथलेटिक्स (400 मीटर दौड़, बालक वर्ग), कुश्ती (इंडियन स्टाइल, बालक वर्ग), बैडमिंटन (बालिका वर्ग) और साइकिलिंग (500 मीटर, बालिका वर्ग) सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।  


मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ-साथ टीम भावना और अनुशासन का भी विकास होता है। जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र बुलंदशहर सदैव युवाओं के विकास के लिए तत्पर रहेगा और आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की असली ताकत है और खेलों के माध्यम से उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।  


प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बालिका वर्ग में बैडमिंटन में प्रथम चेतना चौधरी और द्वितीय स्थान पर समृद्धि रहीं। कबड्डी में सूरज भान इंटर कॉलेज शिकारपुर प्रथम और सतोहा डिबाई द्वितीय स्थान पर रहा। साइकिलिंग (500 मीटर) में हिना प्रथम, मुस्कान द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में एथलेटिक्स (400 मीटर दौड़) में प्रथम हिमांशु, द्वितीय भूपेंद्र और तृतीय स्थान पर विपिन रहे। कुश्ती (इंडियन स्टाइल) में गौरव ने प्रथम और सत्येंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  


इस आयोजन में जिले के युवा संगठनों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसे सफल बनाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन परमानंद कौशिक ने किया। इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक महिपाल सिंह, सभासद सुखदेव शर्मा, युवा मंडल सदस्य कपिल शर्मा, दीपक कुमार, विनय कुमार, वेदप्रकाश, सोनू कुमार, लक्ष्मी, सचिन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।