See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 11:52:25

नर-नारायणसेवा संस्थान ने शाश्वत को किया सम्मानित

रूस में डेडलिफ्ट का रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड चैंपियन बने शाश्वत बंसल को नर नारायण सेवा संस्थान ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

जहांगीराबाद। रूस में डेडलिफ्ट का रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड चैंपियन बने शाश्वत बंसल को नर नारायण सेवा संस्थान ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। शाश्वत बंसल ने रूस के मॉस्को सिटी में 280 किलो की डेडलिफ्ट मारकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।  नर-नारायण सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अजय बंसल, रविन्द्र गर्ग ने शाश्वत बंसल को मिठाई खिलाकर, पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही इस मौके पर मौजूद शाश्वत के परिजनों अनिल बंसल, सुनील बंसल, पिता अमित बंसल व माता शिखा बंसल का मुँह मीठा कराकर उन्हें भी बधाई दीं।