See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 22:49:01

जगन्नाथ यात्रा के दौरान महिलाओं की चेन चोरी करने वाले 3 पुरुष 1 महिला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगन्नाथ यात्रा के दौरान महिलाओं की चेन चोरी करने वाले 3 पुरुष 1 महिला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्सप्रेस

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 27 सितंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकार सिकंदराबाद और जनपद बुलंदशहर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुनीता मलिक के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं की चेन चोरी करने वाले तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने इन आरोपियों के पास से दो सोने की चेन, जिनकी कुल कीमत 32,940 रुपये बताई गई, बरामद की। आरोपियों पर जगन्नाथ यात्रा के दौरान महिलाओं की चेन लूटने का आरोप है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप पुत्र चमनलाल निवासी छोटी चंडी मंदिर गांधी विहार मेरठ रोड थाना हापुड़, दीपक पुत्र मदनलाल निवासी संतोषपुरा अकलपुर रोड फ्लोर थाना फ्लोर जनपद जालंधर पंजाब, तुषार शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा निवासी आवास विकास मेरठ रोड जनपद हापुड़ और महिला अभियुक्त छाया पत्नी कृष्ण उर्फ किशन निवासी मोहल्ला गांधीनगर बिहार थाना हापुड़ शामिल हैं। 


इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने में नगर कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक के साथ पुलिस टीम में उ. नि. राजवीर सिंह, उ. नि. अतुल वर्मा, उ. नि. सौरभ कुमार, कांस्टेबल रोहित राणा, कांस्टेबल अमित कुमार और महिला आरक्षी रितु पवार शामिल थे। नगर पुलिस ने इन आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है।