See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 22:45:14

घर में घुसकर तीन बदमाशों ने महिला वकील से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

घर में घुसकर तीन बदमाशों ने महिला वकील से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला वकील के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का ताजा मामला सामने आया है। सिविल बार में कार्यरत महिला वकील ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना 3 फरवरी की रात 9:00 बजे के आसपास हुई, जब पीड़िता के घर में एक कार्यक्रम चल रहा था।  


पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान खुशलपुर गांव निवासी अर्जुन, हल्लू और गजेंद्र सिंह नामक तीन व्यक्ति जबरदस्ती उनके घर में घुस गए और उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला वकील की पिटाई भी की। इस दौरान पीड़िता के कान के कुंडल भी गायब हो गए।  


पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 333, 115(2) और 74 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।  


इस घटना के बाद वकीलों में गहरा रोष देखा जा रहा है। सभी वकीलों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली प्रभारी से अपील की। कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक ने घटना की पूरी जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।