See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 22:43:57

महाविद्यालय में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया

महाविद्यालय में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया

उजाला हितैषी एक्सप्रेस, 

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। देव नागरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी का संदेश बच्चों को बताया गया, जो कुष्ठ रोग से संबंधित जागरूकता फैलाने और भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में अहम कदम था।  


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव और कलंक को समाप्त करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इन लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।  


समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य कृष्ण कुमार ने कार्यक्रम में विशेष प्रतिज्ञा का आयोजन किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों से कहा, “आइए मिलकर जागरूकता फैलाएं, भ्रांतियों को दूर भगाएं, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे न छूटे।”  


कार्यक्रम के दौरान भौतिक विज्ञान के सहायक आचार्य नरेश कुमार ने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ एक पुराना संक्रामक रोग है, जो Mycobacterium leprae नामक जीवाणु के कारण होता है। यह रोग त्वचा, तंत्रिका तंत्र और श्वसन मार्ग को प्रभावित कर सकता है।  


कार्यक्रम के प्रभारी और गणित विभाग के प्रभारी श्याम प्रकाश ने इस आयोजन को संचालित किया। इस अवसर पर प्रो. अतुल तोमर, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, प्रो. हरिदत्त शर्मा, प्रो. शशि कपूर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  


इस कार्यक्रम ने कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इस मुद्दे से जुड़ी गलत धारणाओं को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।