See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 22:39:56

प्रज्ञान पब्लिक स्कूल और आरके एकेडमी में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता

प्रज्ञान पब्लिक स्कूल और आरके एकेडमी में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीरपुर। शाहपुर कलां में 5 फरवरी 2025 को प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आरके एकेडमी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा और आरके एकेडमी की प्रधानाचार्या मिस प्रियंका शर्मा द्वारा ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर की गई।  


इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास करना और उन्हें खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 5वीं और 6वीं के छात्रों द्वारा पिरामिड कार्यक्रम की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद, कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें कोन रेस, रिंग रेस, लेमन रेस, सिंपल रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस, हर्डल रेस, लॉन्ग जंप रेस और शॉट पुट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।  


खेल के दौरान मैदान में रोमांचक पल देखने को मिले, और खिलाड़ियों ने अपनी बहादुरी से वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा और मिस प्रियंका शर्मा ने पुरस्कृत किया।  


प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में समझाया और कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में खेलों का अहम योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनने के लिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। प्रधानाचार्या मिस प्रियंका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों को भविष्य में भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।