See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 11:51:46

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन ने पॉवर लिफ्टर शाश्वत बंसल को किया सम्मानित

शाश्वत बंसल द्वारा रूस में डेडलिफ्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन की जहांगीराबाद इकाई ने उन्हें सम्मानित किया

जहांगीराबाद। नगर के पाठक मौहल्ला निवासी शाश्वत बंसल द्वारा रूस में डेडलिफ्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन की जहांगीराबाद इकाई ने उन्हें सम्मानित किया। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने रविवार की शाम शाश्वत के घर पहुंचकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूर्व सभासद व भाजयुमो नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में शाश्वत को शॉल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके पिता अमित बंसल को भी संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद रहे संगठन की जहांगीराबाद इकाई के अध्यक्ष भारत गोयल, अमित गोयल, राजेश बंसल व गगन बंसल ने भी शाश्वत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि वैश्य वर्ग के बच्चे ने विश्व स्तर पर अपने देश अपने नगर का नाम रोशन किया है। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने भी शाश्वत को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस मौके पर सुनील बंसल, विनय पहाड़ी, गौरव बंसल, अमित बंसल व मयंक आदि भी मौजूद रहे।