See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 22:39:20

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने आयोजित की पंचायत, किसानों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने आयोजित की पंचायत, किसानों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज 5 फरवरी 2025 को थाना कोतवाली देहात के गांव सेमली में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों के मुद्दों पर जोर दिया।  


ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा और मक्का का समर्थन मूल्य 3500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के कर्जमाफी की भी मांग की।  


जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी गांव में जाकर कनेक्शन काटने और जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ठा. संगीता सिंह ने भी महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।  


कार्यक्रम में संगठन का विस्तार भी किया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक किसानों को मनोनीत पत्र दिए गए और सैकड़ों किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। पंचायत में बंटी सिंह लोधी, ठा. सुनील सिंह, विष्णु दत्त त्यागी, अशोक सोलंकी, पिंटू राघव, संजीत प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, और अन्य कई किसान और महिलाएं उपस्थित रहे।