See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 22:38:44

सपा महिला सभा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, दलित लड़कियों के खिलाफ दरिंदगी पर कठोर कार्यवाही की मांग

सपा महिला सभा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, दलित लड़कियों के खिलाफ दरिंदगी पर कठोर कार्यवाही की मांग

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दलित लड़की के साथ दुराचार और उसकी हत्या की घटना को लेकर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडे और महिला सभा संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी रोक लगाने और दोषियों को तुरंत फांसी देने की मांग की।  


सपा महिला सभा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और दुराचार की घटनाओं को नजरअंदाज कर रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक कठोर कदम नहीं उठाए जाएंगे, ऐसे अपराधों पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता।  


इसके साथ ही, आगामी 4 फरवरी 2025 को अनूपशहर विधानसभा के भईयापुर ग्राम में कैंडिल मार्च आयोजित किया जाएगा। इस कैंडिल मार्च में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडे और सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अहेरिया भी शामिल होंगे। मार्च के माध्यम से दोषियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जाएगी।