See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 20:51:23

ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने दिलाई ₹1,84,500 की राशि वापस

ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने दिलाई ₹1,84,500 की राशि वापस

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में ₹1,84,500 की राशि वापस कराकर एक बड़ी सफलता हासिल की है।  


राहुल कुमार, निवासी विष्णुपुरम कॉलोनी, चांदपुर रोड, ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन कार्य के जरिए पैसा कमाने का झांसा देकर उनसे ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुअसं-218/24 धारा 420 भादवि और 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।  


थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क ने अथक प्रयास करते हुए पीड़ित के खाते में पूरी ठगी गई राशि वापस कराई। अपनी राशि वापस मिलने पर राहुल कुमार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की सराहना की।  


*सावधानी बरतें:*

- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना बैंक खाता नंबर, पिन, ओटीपी या सीवीवी साझा न करें।  

- यदि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकल जाए तो तुरंत *helpline 1930* पर कॉल करें।